Inspection of Hajipur Central Jail by DM Yashpal Meena and SP Lalit Mohan Sharma कारागार सिर्फ दंड का नहीं, सुधार का भी केंद्र : जिलाधिकारी , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsInspection of Hajipur Central Jail by DM Yashpal Meena and SP Lalit Mohan Sharma

कारागार सिर्फ दंड का नहीं, सुधार का भी केंद्र : जिलाधिकारी

डीएम और एसपी ने हाजीपुर मंडलकारा का किया औचक निरीक्षण जेल की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त कैदियों को जेल में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरThu, 22 May 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
कारागार सिर्फ दंड का नहीं, सुधार का भी केंद्र : जिलाधिकारी

हाजीपुर। निज संवाददाता डीएम यशपाल मीणा और एसपी ललित मोहन शर्मा गुरुवार की सुबह मंडलकारा पहुंचे। वहां दोनों वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंडलकारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के अंदर की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं तथा रसोईघर की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कैदियों संग संवाद भी किया। बेले कि कारागार सिर्फ दंड का नहीं बल्कि सुधार का भी केंद्र है। उन्होंने कारा में सुधारात्मक गतिविधियों जैसे शिक्षा, योग और कौशल विकास कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

इस दौरान डीएम ने जेल प्रशासन के पदाधिकारियों को कैदियों को समय पर भोजन, चिकित्सा सेवा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पदाधिकारियों से भोजन, चिकित्सा सेवा और पेयजल की उपलब्धता पर जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कैदियों के साथ संवाद किया। कैदियों से बातचीत कर जेल में मिल रहे भोजन, आवासन, चिकित्सा और अन्य प्रकार की मिलने वाली सुविधाओं के बारे जाना। इस दौरान बंदियों ने उन्हें अपनी-अपनी बात बताई। उन्होंने आश्वस्त किया कि जेल प्रशासन के द्वारा नियमानुसार बंदियों को मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही कैदियों की कई समस्याएं सुनने के बाद उसके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जेल की चहारदीवारी, निगरानी प्रणाली एवं सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता आदि की जांच की गई। इस दौरान मंडलकारा के सभी शाखाओं से संबंधित पंजियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारा में सुधारात्मक गतिविधियों जैसे शिक्षा, योग और कौशल विकास कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जेल सिर्फ दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार का केंद्र भी होना चाहिए। निरीक्षण के अंत में डीएम ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाजीपुर- 01- गुरुवार को हाजीपुर मंडल कारा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम यशपाल मीणा साथ में एसपी ललित मोहन शर्मा और अन्य पदाधिकारी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।