Protest Against Block Office Relocation in Bhagwanpur - Residents March for Retention पदयात्रा निकालकर प्रखंड कार्यालय स्थानांतरित करने का किया विरोध, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsProtest Against Block Office Relocation in Bhagwanpur - Residents March for Retention

पदयात्रा निकालकर प्रखंड कार्यालय स्थानांतरित करने का किया विरोध

भगवानपुर। संवाद सूत्र पदयात्रा निकालकर प्रखंड कार्यालय स्थानांतरित करने का किया विरोधपदयात्रा निकालकर प्रखंड कार्यालय स्थानांतरित करने का किया विरोधपदयात्रा निकालकर प्रखंड कार्यालय स्थानांतरित करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरThu, 1 May 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
पदयात्रा निकालकर प्रखंड कार्यालय स्थानांतरित करने का किया विरोध

भगवानपुर। संवाद सूत्र प्रखंड कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरोध में बुधवार को प्रखंड बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले संघर्ष समिति के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने ग्राम रसूलपुर बहलोलपुर गांव से पदयात्रा करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ को मांग पत्र दिया। लोगों का कहना था कि जब तक प्रखंड कार्यालय का स्थानांतरण को रद्द नहीं किया जाता, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। समिति के अध्यक्ष केदार यादव एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि 2021 में तत्कालीन अंचल अधिकारी रंभु ठाकुर द्वारा जिला पदाधिकारी वैशाली को भूमि अधिकरण का जो प्रस्ताव दिया गया था उसे लागू किया जाए।

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय 30 वर्षों से चल रहा है यहां लाभुकों को किसी प्रकार का कठिनाई नहीं होती है। प्रखंड कार्यालय एनएच-22 फोर लेन एवं रेलवे स्टेशन के बीच में स्थित है। आने जाने वाले कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के साथ आम लोगों को भी कोई दिक्कत नहीं होती है। फिर भी राजनीतिक के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड कार्यालय को दूसरे जगह स्थानांतरित करने का प्रस्ताव किया गया है। जिसे हम लोग स्वीकार नहीं करेंगे, मरना पसंद करेंगे। लेकिन, प्रखंड कार्यालय को यहां से कभी नहीं जाने देंगे। भगवानपुर को प्रखंड बनाने में स्थानीय लोगों का बहुत योगदान है। पदयात्रा के माध्यम से प्रखंड प्रशासन को आवेदन देकर कहा गया है की 15 मई को विशाल धरना दिया जाएगा। पदयात्रा में पूर्व मुखिया राजीव चौधरी, विनोद राम, विपिन तिवारी, मिथिलेश कुमार राय, मो. मिराज आलम, मनोज कुमार राय, विनोद कुमार लाल, धीरज दास, निरंजन दास, सुनील कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। भगवानपुर-01-भगवानपुर प्रखंड कार्यालय स्थानांतरित करने के विरोध में पद यात्रा निकाल विरोध प्रदर्शन करते लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।