कर्पूरी और लालू ने दिया समाजिक न्याय का अधिकार : पूर्व सांसद
महनार प्रखंड के पानापुर मक्कनपुर में राजद सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन राजद जाति-जाति में भेद नहीं करती, सामाजिक न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही : विधायक

महनार। संवाद सूत्र महनार प्रखंड के पानापुर मक्कनपुर स्थित रामशरण राय महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को राजद सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अरुण राय एवं संचालन राजेश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि हम सबों को समाजिक न्याय का अधिकार कर्पूरी ठाकुर व लालू यादव ने दिया। पहले जाति पाति में भेदभाव होता था। आज छोटा और बड़ा का भेदभाव लालू, तेजस्वी ने समाप्त कर हर जाति को एक साथ बैठने का अधिकार दिया है। विधायक मो. यूसुफ सलाउद्दीन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मंदिर और मस्जिद में उलझे हैं।
जबकि राजद जाति-जाति में भेद नहीं करते हुए आप सबों के मान सम्मान के लिए और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। इस मौके पर जिला प्रधान महासचिव संजय राय ने कहा कि लालू यादव, तेजस्वी यादव आज सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। जो हर किसी को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। श्री राय ने कहा कि हम लोगों को एकजुटता का परिचय देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के मौलिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संविधान में सभी वर्गों के लिए स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय की लड़ाई चल रही है। मुट्ठी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार 05 अंगुली मिलकर मुट्ठी बनती है और उसमें शक्ति और ताकत आ जाती है। ठीक उसी प्रकार हम सभी लोगों को एकत्रित होकर अपने मुहिम को सफल बनाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ चन्द्रवंशी, युवा राजद जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुचित्रा चौधरी, मनोज सिंह, गणेश भारती, तारकेश्वर ठाकुर, विक्रांत यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, सुनील राय, राजीव कुमार, मृत्युंजय सिंह उर्फ गुल्लू सिंह, मो. एजाज, जितेंद्र ठाकुर, मो. आबिद हुसैन, सरिता राय, कृष्ण नंदन सहनी, शिवजी सहनी, महेश राय, लालबाबू राय आदि उपस्थित थे। महनार -01- सोमवार को महनार के पानापुर मक्कनपुर परिचर्चा कार्यक्रम में उपस्थित राजद के नेता और कार्यकर्ता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।