ससुराल में संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार
मायके वालों ने लगाया दहेज के खातिर हत्या का आरोप ससुराल में संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तारससुराल में संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तारससुराल में संदिग्ध स्थिति...

महुआ, एक संवाददाता। ससुराल में एक विवाहिता का शव मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। जिसे पुलिस ने जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। हालांकि विवाहिता के मायके वालों द्वारा दहेज के खातिर ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। वही ग्रामीणों में उसे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने की भी चर्चा है। घटना महुआ थाना के कर्णपुरा गांव की है। गंगा ब्रिज थाना के कोआरी बुजुर्ग निवासी मृतिका के पिता अजय साह ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह अपनी पुत्री आरती कुमारी की शादी 2 वर्ष पूर्व महुआ थाना के कर्णपुरा निवासी राकेश साह से की थी। शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसे पूरा नहीं किए जाने पर उसकी हत्या कर दी गई। दहेज हत्या में पति राकेश साह के अलावा मृतिका के ससुर, सास, ननदोशी, मैसूर, गोतनी को नामजद किया गया है। दहेज हत्या या खुदकुशी जांच में जुटी पुलिस: विवाहिता की हुई मौत पर मायके वालों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिक के बाद पुलिस ने मौके पर ही मृतका के पति राकेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं गांव में उसे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने को भी बताया गया है। विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस अनुसंधान जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना को लेकर हर एक-एक बिंदु को देखते हुए जानकारी हासिल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद हत्या है या आत्महत्या। वह सामने आएगी। महुआ-04-महुआ के कर्णपुरा में विवाहिता का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।