विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
महुआ में विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय में छात्रों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग...

महुआ, एक संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई कार्यक्रम किए गए। वहीं विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया गया। महुआ के संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में विश्व पृथ्वी दिवस पर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यहां प्रभारी अजीत कुमार और मॉडल शिक्षक मो मुकीम अख्तर के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस मौके पर पृथ्वी संरक्षण को लेकर बच्चों को विभिन्न जानकारियां दी गई। उधर हाईस्कूल कर्णपुरा, हरपुर बेलवा, प्रेमराज में भी पर्यावरण संतुलन को लेकर बच्चों को जानकारियां दी गई। महुआ के गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल पर डॉ महेश चौधरी तथा जवाहर चौक स्थित आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर डॉ केसी विद्यार्थी के द्वारा पृथ्वी दिवस पर ग्लोबल वार्मिंग चर्चा की गई। वहीं डॉ. वी दयाल सिंह के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधे संरक्षण की जानकारी दी गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया। सेंट जॉन्स एकेडमी मानपुरा और संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में भी उत्साह के बीच पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया गया। महुआ-01-महुआ के संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण करते बच्चे। बच्चों में पेंटिंग प्रतियोगिता कब हुआ आयोजन महुआ। विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण और संतुलन को लेकर पेंटिंग के जरिए जानकारी दी गई। मंगलवार को महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में विश्व पृथ्वी दिवस बहुत ही शानदार और जानदार तरीके से मनाया गया। यहां पर बच्चों के बीच लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें पृथ्वी बचाओ से संबंधित थीम पर पेंटिंग कराया गया। यहां शिक्षक संघ के पंकज कुशवाहा ने बच्चों को पृथ्वी संतुलन को लेकर विभिन्न टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि धरती को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाना जरूरी होगा। वहीं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी पृथ्वी बचाओ पर अपने-अपने विचार प्रकट किया। महुआ 02- महुआ के मिर्जानगर मध्य विद्यालय पर पेंटिंग दिखाई बच्चे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।