24 Kundiya Gayatri Mahayagya and Pran-Pratishtha Ceremony Begins in Kurtha 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad News24 Kundiya Gayatri Mahayagya and Pran-Pratishtha Ceremony Begins in Kurtha

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन

शान्ति कुंज हरिद्वार से पधारे आचार्य दिवाकर शर्मा के सानिध्य में करवाया जा रहा महायज्ञ , कुर्था गायत्री शक्ति पीठ में 28 अप्रैल से शुरू हो रहे 24 कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ तथा प्राण प्रतिष्ठा के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 16 April 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन

शान्ति कुंज हरिद्वार से पधारे आचार्य दिवाकर शर्मा के सानिध्य में करवाया जा रहा महायज्ञ मंदिर में गायत्री माता के साथ साथ दुर्गा और लक्ष्मी माता की मूर्ति का किया जाएगा प्राण-प्रतिष्ठा कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था गायत्री शक्ति पीठ में 28 अप्रैल से शुरू हो रहे 24 कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ तथा प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को भूमिपूजन का कार्य वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ। शान्ति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि दिवाकर शर्मा ने यज्ञ के कर्मकांड को बतौर आचार्य सम्पन्न करवाया। बुधवार को सुबह साढ़े छ: बजे से उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुर्था तथा आसपास के लोग बसंती परिधान में यज्ञ भूमि पर पूजा सामग्री के साथ पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते हुए यज्ञ के संयोजक राम विनय सिंह ने बताया कि शक्ति पीठ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर में गायत्री माता के साथ साथ दुर्गा माता और लक्ष्मी माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है। इस उपलक्ष्य में आगामी 28 अप्रैल से 2 मई तक 24 कुण्डीय गायत्री यज्ञ भी सम्पन्न होगा। इस निमित्त भूमि पूजन कार्य क्रम रखा गया था। यज्ञ में कलश यात्रा के साथ साथ साथ हवन पूजन में भी काफ़ी लोग भाग लेंगें। इसके लिए गायत्री परिवार के सभी कार्यकत्र्ता प्राणपन से लगे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में दिनेश प्रसाद, रविन्द्र अग्रवाल राजकुमार सिंह, चितरंजन शर्मा, मीरा बहन, बहन तारा देवी के साथ साथ गायत्री परिवार के कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। फोटो- 16 अप्रैल अरवल- 03 कैप्शन- कुर्था गायत्री शक्ति पीठ में आयोजित होने वाली गायत्री महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भूमि पूजन में शामिल श्रद्धालु।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।