पैक्स अध्यक्ष के घर पर सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग से दहले लोग
महुआ के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 में बावन घाट गांव की घटना महुआ के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 में बावन घाट गांव की घटना महुआ के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत...

महुआ के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 में बावन घाट गांव की घटना महुआ। एक संवाददाता एक बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के घर पर सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग में घर के लोग भाग कर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोगों को पहुंचने देख सभी बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। यह घटना मंगलवार की देर शाम महुआ थाने के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 के बावन घाट में पैक्स अध्यक्ष सीता देवी के घर पर घटी। पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। संजय कुमार राय द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि बगल के गांव के चार बदमाश पहुंचकर उनके घर पर करीब 10 राउंड फायरिंग की। जिसमें वे लोग किसी तरह जान बचाए। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग जब इकट्ठा होने लगे तो सभी बदमाश वहां से भाग निकले। यह भी बताया गया है कि मंगलवार को दिन में ही उनके पुत्र रौनक कुमार की बाइक पर गोली चलाई गई थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। इस मामले में उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल से तीन खोखा और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है, जिसे जप्त कर थाने लाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन मिलने के साथ विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है। महुआ-03-महुआ थाने के सिंघाड़ा दक्षिणी के भावन घाट में पैक्स अध्यक्ष के घर पर बुधवार को लोगों की भीड़।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।