Chain Snatching Incident in Dhanbad Woman Robbed in Broad Daylight धैया में सड़क पर खड़ी महिला से चेन छिनतई, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsChain Snatching Incident in Dhanbad Woman Robbed in Broad Daylight

धैया में सड़क पर खड़ी महिला से चेन छिनतई

धनबाद में एक महिला से चेन झपटने की घटना हुई। बुधवार शाम को रेखा देवी सड़क पर खड़ी थीं, तभी दो बदमाश बाइक पर आए और उनकी चेन छीनकर भाग गए। यह घटना धैया ठाकुर कुल्ही के पास हुई। हाल के दिनों में धनबाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 17 April 2025 06:25 AM
share Share
Follow Us on
धैया में सड़क पर खड़ी महिला से चेन छिनतई

धनबाद। धनबाद शहर में एक बार फिर एक महिला से चेन झपट कर बदमाश भाग गए। घटना बुधवार शाम की है। धैया ठाकुर कुल्ही के पास सड़क पर खड़ी रेखा देवी से चेन छीनी गई। वह ऑटो पकड़ने के लिए सड़क पर खड़ी थीं। बाइक पर आए दो बदमाश चेन झपट कर फरार हो गए। मामले की शिकायत थाना में नहीं की गई। महिला ने बताया कि घटना को अंजाम देकर बदमाश बरटांड़ की तरफ भाग गए। हाल के दिनों में धनबाद शहर में लगातार चेन छिनतई की घटनाएं हो रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।