दिल्ली:सुल्तानपुरी से पांच बार के कांग्रेस विधायक जयकिशन का निधन,1 बजे होगा अंतिम संस्कार
दिल्ली के सुल्तानपुरी से पांच बार के कांग्रेस विधायक रहे जयकिशन का निधन हो गया है। दिल्ली कांग्रेस चीफ देवेंद्र यादव ने अपने एक्स हैंडल से उनके निधन की जानकारी दी। जयकिशन विधायक रहने के AICC सचिव भी रह चुके थे।

दिल्ली के सुल्तानपुरी से पांच बार के कांग्रेस विधायक रहे जयकिशन का निधन हो गया है। दिल्ली कांग्रेस चीफ देवेंद्र यादव ने अपने एक्स हैंडल से उनके निधन की जानकारी दी। जयकिशन विधायक रहने के AICC सचिव भी रह चुके थे। आज वाई ब्लॉक के पास बने श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि सुल्तानपुरी से पांच बार के विधायक, पूर्व AICC सचिव, कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य जयकिशन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अंतिम संस्कार-Y-ब्लॉक श्मशान घाट में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
दिल्ली कांग्रेस ने भी अपने एक्स हैंडल से पूर्व कांग्रेस विधायक के निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व विधायक श्री जय किशन के आकस्मिक निधन की खबर दुखद है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति दें।