BJP Strengthens Booth-Level Organization with New District Committee in Jehanabad विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBJP Strengthens Booth-Level Organization with New District Committee in Jehanabad

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती पर दिया गया बल , भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कमिटी की घोषणा के उपरांत जिला कार्यालय में मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 25 May 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती पर दिया गया बल भाजपा कार्यालय में नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत जहानाबाद, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कमिटी की घोषणा के उपरांत जिला कार्यालय में मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। नवगठित कमिटी की घोषणा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार द्वारा की गई। समारोह में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना परिचय दिया एवं अपने कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। सभी को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा, यह टीम संगठन की मजबूती, विस्तार और जनसेवा को नई दिशा देगी। अनुभव, ऊर्जा एवं समर्पण के समन्वय से तैयार यह कमिटी भाजपा की भूमिका को आगामी चुनावों एवं कार्यक्रमों में और भी प्रभावी बनाएगी। कमिटी में जिला उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश बर्मा, जयप्रकाश केसरी, कृष्ण मुरारी गुड्डू, कृष्णकांत कुमार, कृष्णा गुप्ता, नागेंद्र मेहता, मुन्नी चंद्रवंशी, अन्नपूर्णा भास्कर को तथा जिला महामंत्री पद पर अनिल ठाकुर, शुभम राज मिट्ठू और अमरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया है। सभी मंडलों में प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा, डॉ प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक देव शर्मा, अवधेश कुमार, कुमार अवधेश, शशि रंजन, पूनम सिन्हा, सुरेश शर्मा आदि ने बधाई दी है। फोटो- 25 मई जेहाना- 23 कैप्शन- सदर प्रखंड के सिकरिया में भाजपा जनता पार्टी की नई कमेटी के सदस्य एकजुटता दिखाते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।