BJP Workers Celebrate Success of Indian Army s Operation Sindoor with Tricolor Rally in Makhdumpur मखदुमपुर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBJP Workers Celebrate Success of Indian Army s Operation Sindoor with Tricolor Rally in Makhdumpur

मखदुमपुर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

मखदुमपुर, निज संवाददाता। यात्रा को लेकर पूरे बाजार में सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह पर तिरंगा झंडा लगाया गया था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ते गया लोगों की भीड़ जुटती गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 20 May 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
मखदुमपुर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा पाई बिगहा मोड़ से शुरू होकर स्टेशन के सामने आकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के उपलक्ष्य में निकाली गई। यात्रा को लेकर पूरे बाजार में सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह पर तिरंगा झंडा लगाया गया था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ते गया लोगों की भीड़ जुटती गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारत आज एक महाशक्ति है।

आज के समय में भारत की ओर जो आंख दिखाएगा उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा । भारत किसी भी तरह के आंतकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज रहा था। यात्रा के दौरान लोगों काफी उत्साह देखा जा रहा था ।यात्रा में नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, विनोद शर्मा, विवेक कुमार, गुड्डू शर्मा, विमलेश शर्मा , मुकेश गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोग साथ थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।