सेंट मेरीज एकेडमी में मंच पर गूंजा समाज का सच
Meerut News - सेंट मेरीज एकेडमी के सांस्कृतिक महोत्सव सैलेस्टिया 2025 के दूसरे दिन नन्हें कलाकारों ने जादुई प्रस्तुतियों के साथ अलाद्दीन और अलीबाबा की कहानियों को मंच पर जीवंत किया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर...

सेंट मेरीज एकेडमी में चल रहे सांस्कृतिक महोत्सव सैलेस्टिया 2025 के दूसरे दिन मंगलवार को जादुई माहौल के साथ शुरुआत हुई। प्राइमरी विंग के नन्हें कलाकारों ने जब परियों की दुनिया से अलाद्दीन, अलीबाबा और चालीस चोर जैसी लोकप्रिय कहानियों को मंच पर जीवंत किया, तो पूरा सभागार कल्पनालोक में डूब गया और इस नाटय मंचन को देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। मेरा नाम चुन चुन चुन, सितारे लपेटे हुए जैसे सदाबहार गीतों पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का अगला चरण गंभीर सामाजिक विषयों को समर्पित रहा। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बाल मजदूरी, शोषण और भारतीय संस्कृति के बदलते स्वरूप जैसे मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी।
जिसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ सामाजिक चेतना भी जरूरी है रहा। इसके अलावा “अनेकता में एकता” की भारतीय भावना को दर्शाते हुए विभिन्न राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब के पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनकी रंगीन झलकियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। सीनियर विंग द्वारा प्रस्तुत माइम शो में से नो टू ड्रग्स, हर सिक्के के दो पहलू, डिस्लेक्सिया, सेव वाटर जैसे संवेदनशील विषयों को मूक अभिनय के जरिए सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। मिडिल विंग ने हेरिटेज ऑफ इंडिया की थीम पर हिंदी नाटकों जैसे दीपदान, नीली छतरी, और भोला राम का जीव का मंचन किया, जिन्हें खूब सराहा गया। प्राचार्य रेवरेंड ब्रदर आनंद के प्रेरणादायी नेतृत्व करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। दूसरे दिन का यह रहा परिणाम इंडियन डांस में कॉस्मिक क्रूसेडर्स ने सबसे अधिक 31 प्वाइंट बनाकर प्रथम स्थान पाया। माइम प्रतियोगिता में थंडरबोल्ट से सबसे अधिक 38 प्वांइट बनाकर प्रथम स्थान पाया। कुल दोनों प्रतियोगिताओं में कॉस्मिक क्रूसेडर्स विजेता बना। इसमें सबसे अधिक प्वाइंट 137 बनाए। जबकि स्टार स्टकेर्स ने 118, फाइर हाक्स ने 97, थंडरबोल्ट ने 120बनाए। इसी क्रम में टेबल ले आउट में फायर हाक्स ने 45 प्वाइंट बनाबर प्रथम, बालीवुड रेट्रो में कॉस्मिक क्रूसेडर्स 30 प्वाइंट व स्ट्रीट प्ले में 36.5 प्वाइट बनाकर प्रथम स्थान पाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।