पूर्णाहुति के साथ पांच दिनी महायज्ञ संपन्न
हेरहंज में पांच दिवसीय श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का समापन हुआ। अंतिम दिन श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई, जिसमें अग्नि प्रज्वलन के साथ आहुति दी गई। आयोजन का...

हेरहंज, प्रतिनिधि। प्रखंड के बस स्टैंड में आयोजित पांच दिवसीय श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान धर्माचार्यों एवं विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजन-अर्चना की। अंतिम दिन श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। यज्ञ मंडप में अग्नि प्रज्वलन के साथ अंतिम आहुति दी गई। जिसके बाद संत विदाई और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस यज्ञ का उद्देश्य सनातन संस्कृति की स्थापना और धार्मिक आस्था का प्रचार करना था। इस आयोजन में श्री श्री 1008 स्वामी शेषनारायणाचार्य जी महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
भव्य शोभायात्रा और धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक सन्तोष यादव,आयोजन के अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, उपेन्द्र यादव, रूपेंद्र जायसवाल, महेंद्र साहू, रंजन प्रसाद, कुंदन आदि का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।