Jharkhand School Cooks Union Prepares for Nationwide Strike on July 9 देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में जुटा रसोईया संघ, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsJharkhand School Cooks Union Prepares for Nationwide Strike on July 9

देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में जुटा रसोईया संघ

झारखंड राज्य विद्यालय रेसाईयां संघ की बैठक में नौ जुलाई को होने वाली देश व्यापी हड़ताल की समीक्षा की गई। रसोईयां संघ की अध्यक्ष अनीता देवी ने मजदूर विरोधी नीतियों, चार श्रम कोड की वापसी, और सम्मानजनक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 21 May 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में जुटा रसोईया संघ

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विद्यालय रेसाईयां संघ पलामू ईकाई की बैठक में नौ जुलाई को देश वयापी हड़ताल को सफल बनाने की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता रसोईयां संघ के राज्य अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष अनीता देवी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, चार श्रम कोड की वापसी, निजीकरण पर रोक, सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा,और विद्यालय रसोइयों को ₹26,000 मानदेय तथा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर हड़ताल को पूरी ताकत से सफल बनाया जाएगा। अनीता देवी ने कहा कि यह हड़ताल पहले 20 मई को प्रस्तावित था,जिसे अब बढ़ाकर नौ जुलाई कर दिया गया है।

देश व्यापी हड़ताल केंद्र की मजदूर यूनियनों एवं कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार चार श्रम कोर्ड लागू कर मजदूरों के हक छीनने जा रही है। निजीकरण से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सब खतरे में है। सड़क पर उतरकर नौ जुलाई को इसका जवाब दिया जाएगा। बैठक में रेखा देवी, शिव कुमारी, रंजू कुंवर, कंचन देवी, मंजू देवी, श्रद्धा देवी, रहनुमा खातून समेत कई रसोईयां उपस्थित थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।