Celebration Turns Tragic Gunfire Injures Wedding Guest in Niima-Khaira Village शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, एक बाराती घायल, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsCelebration Turns Tragic Gunfire Injures Wedding Guest in Niima-Khaira Village

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, एक बाराती घायल

कल्पा थाना के नीमा - खैरा गांव में हुई घटना से मची भगदड़, अज्ञात पर प्राथमिकी, कल्पा थाना क्षेत्र के नीमा (खैरा) गांव में बुधवार की रात 12 बजे के बाद शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बाराती...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 2 May 2025 10:32 PM
share Share
Follow Us on
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, एक बाराती घायल

कल्पा थाना के नीमा - खैरा गांव में हुई घटना से मची भगदड़, अज्ञात पर प्राथमिकी जनवाशे में सजी हुई थी महफ़िल, हो रहा था धुंआ- पानी डीजे की धुन पर थिरक रहे थे लोग, खिड़की से चली गोली जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कल्पा थाना क्षेत्र के नीमा (खैरा) गांव में बुधवार की रात 12 बजे के बाद शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बाराती घायल हो गए। घायल युवक दुर्गेश कुमार (23 वर्ष) ओकरी थाना क्षेत्र के सकरौढा गांव के निवासी राम विनय शर्मा के पुत्र हैं। सदर अस्पताल में ऊक्त युवक का इलाज किया गया। युवक के बांह में गोली लगी है।

बारात में हर्ष फायरिंग के मामले को लेकर कलपा थाने में उक्त जख्मी युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गांव के सामुदायिक भवन में ठहरे बारातियों की महफिल में खिड़की से गोली चलाने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए उसे चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में जख्मी युवक के पिता राम विनय शर्मा ने बताया है कि ओकरी थाना क्षेत्र के सकरौढा गांव से कल्पा के नीमा गांव में 30 अप्रैल की रात बारात आई हुई थी। बारात गांव स्थित सामुदायिक भवन में ठहरी हुई थी। समधी मिलन के बाद जनवाशे में महफिल लगी हुई थी। डीजे की धुन पर लोग खुशियां मना रहे थे। धुंआ - पानी का भी दौर चल रहा था। इस दौरान खिड़की से किसी ने गोली चला दी जो उनके बेटे दुर्गेश के बांह में लगी। गोली की आवाज सुनते हीं बारातियों के बीच भगदड़ मच गई। लोग बड़ी अनहोनी को भांपते हुए इधर-उधर भागने लगे। माजरा समझने के बाद स्थिति नियंत्रित हो गयी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया। फोटो- 02 मई जेहाना- 15 कैप्शन- सदर प्रखंड के नीमा खैरा गांव में बाराती में युवक को छर्रा लगने के बाद सदर अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।