पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि
जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आजादी में गांधी जी के साथ उन्होंने अग्रणी...

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष इश्तियाक आजम की अध्यक्षता में एक निजी रेस्ट हाउस में हुई। सबसे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आजादी में गांधी जी के साथ उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी और आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री बने थे। यह भी कहा कि अपने सत्रह वर्षों के प्रधान मंत्रित्व काल में देश के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उधोग सहित सभी क्षेत्रों में काम किया था।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसे और गतिशील बनाना है। बैठक में सभी प्रखंडों में बुथ स्तर तक बीएलए की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रवक्ता प्रो भुषण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, हरिनारायण द्विवेदी, प्रो खलील अंसारी, अशोक कुमार प्रियदर्शी, चंद्रिका प्रसाद मण्डल, कन्हाई शर्मा, ध्रुव केशरी, आबिद मजीद इराकी, नागेन्द्र चंद्रवंशी, दुर्गेश पाण्डेय सहित कई लोग इस मौके पर उपस्थित थे। फोटो- 27 मई जेहाना- 23 कैप्शन- शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते कांग्रेसी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।