महिलाओं के उत्थान के लिए संवाद का हुआ आयोजन
महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं को बनाया जा रहा सशक्त, महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। परिवार के नवनिर्माण का सृजनकर्ता भी महिलाएं होती है। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर समाज को भी नई दिशा...

महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं को बनाया जा रहा सशक्त अरवल प्रखंड के अमरा पंचायत के हसनपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन अरवल, निज प्रतिनिधि। महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। परिवार के नवनिर्माण का सृजनकर्ता भी महिलाएं होती है। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर समाज को भी नई दिशा देती हैं। इसी कड़ी में अरवल में बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अपने गांव को आदर्श ग्राम बनाने की शपथ ले रही हैं। अरवल जिले के पांचों प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अधिकांश महिलाएं राशन की मात्रा में वृद्धि , पेंशन, आवास, शौचालय निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, जीविका भवन,छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल योजना की राशि में वृद्धि के साथ- साथ स्थानीय स्तर पर सड़क, गली झ्र नाली की समस्या, मजबूती से रख रही हैं।
इसी कड़ी में अरवल प्रखंड के अमरा पंचायत के गांव हसनपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद में गांव कि महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। संवाद के दौरान स्थानीय महिला बसंती देवी ने सरकार की परियोजना जीविका से जुड़कर प्राप्त लाभों के बारे में अपने अनुभव को साझा किए। संवाद के दौरान महिलाओं ने अपने गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, सड़क की मरम्मत, जीविका भवन का निर्माण , आवास, राशन कार्ड, रोड निर्माण, रोजगार की उपलब्धता को अपनी अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त किया है। इस संवाद कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजीव रंजन, सामुदायिक समन्वयक शशि भूषण कुमार, और स्वेता कुमारी की साथ साथ अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। फोटो- 12 मई अरवल- 15 कैप्शन- अरवल प्रखंड के हसनपुर गांव में आयोजित महिला संवाद में शामिल महिलाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।