Police Attack in Ghorasahan 11 Named and 30-40 Unknown Accused थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Attack in Ghorasahan 11 Named and 30-40 Unknown Accused

थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

घोड़ासहन में थाना परिसर में थानाध्यक्ष सहित 14 पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ। 11 नामजद और 30-40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जियालाल ठाकुर और उनके दो पुत्रों सहित कुछ आरोपितों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीTue, 13 May 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। थाना परिसर में थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने की घोड़ासहन थाने के पहली घटना को लेकर एक महिला सहित 11 नामजद व 30-40 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अवर निरीक्षक राजेन्द्र पासवान द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया गया है,अनुसंधानकत्र्ता के रूप में वे कांड संख्या 145/25 के जांच में मधुबनी ग्राम में गये आये थे। उनके थाना वापस आने के बाद 40-50 आदमी थाना पहुंच गये तथा उन्हें बुलाये। वे इस केस के बारे में जानकारी दे ही रहे थे कि जियालाल ठाकुर नामक व्यक्ति जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अनाप शनाप बोलने लगा और उनके गले में गमछा लपेट कर खींचने लगा।

उसके नर्दिेश पर उसके साथ आये लोगों ने ईंट,पत्थर व मुक्के से हमला कर दिये। इस हमले में थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय,अनि मधुकर कुमार,कल्याण कुमार,सिपाही नवल कुमार,सद्दाम हुसैन सहित 14 पुलिसकर्मी चोटिल हुए। इसके बाद अन्य पुलिस बल के द्वारा घेराबन्दी कर 10 पुरूष व एक महिला को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य भाग निकलने में सफल हो गये। गिरफ्तार आरोपितों में जियालाल ठाकुर व उनके दो पुत्र शिवम कुमार व बब्लू ठाकुर,नितेश कुमार ,रोहित कुमार,गोलू कुमार,रव्द्रिर प्रसाद,सियाराम ठाकुर,शर्मीला देवी,बिगु ठाकुर व सकलदेव पासवान शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।