Four Injured in Accident Involving Tempo and Motorcycle in Jehanabad दुर्घटनाओं में बिहार पुलिस की महिला जवान समेत छह घायल, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsFour Injured in Accident Involving Tempo and Motorcycle in Jehanabad

दुर्घटनाओं में बिहार पुलिस की महिला जवान समेत छह घायल

कार से चकमा खाकर एक हीं परिवार के चार लोग घायल, जिले के सड़क मार्गों पर हुई दो दुर्घटनाओं में बिहार पुलिस की एक महिला जवान समेत छह लोग घायल हो गए।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 20 May 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
दुर्घटनाओं में बिहार पुलिस की महिला जवान समेत छह घायल

कार से चकमा खाकर एक हीं परिवार के चार लोग घायल घर जा रहे दो युवकों को टेम्पो ने मारा धक्का, कराया गया इलाज जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के सड़क मार्गों पर हुई दो दुर्घटनाओं में बिहार पुलिस की एक महिला जवान समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक हीं परिवार के चार जबकि दो लोग दूसरे गांव के निवासी हैं। सभी का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया गया। खबर के अनुसार मंगलवार को सोहे गांव की निवासी और बिहार पुलिस में महिला कांस्टेबल नीतू कुमारी, उनकी बहन प्रियंका कुमारी को लेकर उनके भाई और एक बच्चा एक हीं बाइक पर सवार होकर जहानाबाद आ रहे थे।

महिला जवान को कान का इलाज कराना था। जब बाइक कनौदी के समीप से गुजर रहा था उसी समय आगे - आगे चल रहे एक कार ने चकमा दे दिया। बाइक चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया। सोमवार की रात जहानाबाद - घोसी सड़क मार्ग पर ऑटो के टक्कर से जैकी कुमार और महेंद्र प्रसाद नामक दो युवक घायल हो गए। दोनों दक्षिणी गांव के रहने वाले हैं। बताया गया है ऊक्त दोनों युवक जहानाबाद से काम करने के बाद पैदल अपने घर दक्षिणी जा रहे थे। जब वे लोग बैरागीबाग गांव के पास से गुजर रहे थे उस दौरान तेज रफ्तार में आये अनियंत्रित टेंपो ने दोनों को धक्का मार दिया। रात में दोनों को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।