Women s Race Competition Celebrates 300th Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Bareilly अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर बेटियां दौड़ीं, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWomen s Race Competition Celebrates 300th Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Bareilly

अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर बेटियां दौड़ीं

Bareily News - बरेली में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 400 बेटियों ने इसमें भाग लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 21 May 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर बेटियां दौड़ीं

बरेली, प्रमुख संवाददाता। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 बेटियों ने दौड़ प्रतियोगता में हिस्सा लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने छात्राओं को इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के बारे में बताया। अहिल्याबाई होल्कर धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। भाजपा के जनप्रतिनिधि और नेताओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर प्रभु दायल लोधी, प्रतेश पांडेय, देवेंद्र जोशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।