Rangoli and Race Competition Held in Memory of Ahilyabai Holkar at National Inter College अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में रंगोली व दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsRangoli and Race Competition Held in Memory of Ahilyabai Holkar at National Inter College

अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में रंगोली व दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

Amroha News - मंडी धनौरा। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज व श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में अहिल्या बाई होलकर की स्मृति में रंगोली व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाWed, 21 May 2025 06:00 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में रंगोली व दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज व श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में अहिल्या बाई होलकर की स्मृति में रंगोली व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में वंशिका यादव, इकरा, दिव्या सैनी व दौड़ प्रतियोगिता में वंशिका, मनु व वैष्णवी विजयी रहीं, जिन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही विकास की राह संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को गुणात्मक शिक्षा का ज्ञान कराने का आह्वान किया। कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी जरूरी है, इनसे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

इस दौरान प्रबंधक अरविंद सिंघल, आशु सिंघल, प्रधानाचार्य महेश चंद्र उपाध्याय, सुधाकर सिंह, अमित शर्मा, विनोद रिछारिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।