Sudden Rainfall Disrupts Farmers in Kaler Block Area कलेर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsSudden Rainfall Disrupts Farmers in Kaler Block Area

कलेर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मेहंदीया, एक संवाददाता।हालांकि राहत की बात यह रही कि बारिश के साथ ओले नहीं गिरे। वर्षा से किसानों की परेशानी फिर से बढ़ गई है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 5 May 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
कलेर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मेहंदीया, एक संवाददाता। कलेर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम हुई बारिश से मौसम बिल्कुल सुहाना हो गया। सोमवार की शाम अचानक से आसमान में बादल घिर आए। तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते वर्षा शुरू हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बारिश के साथ ओले नहीं गिरे। वर्षा से किसानों की परेशानी फिर से बढ़ गई है। अभी भी कुछ ऐसे किसान हैं जिनके गेहूं की फसल खलिहान में पड़ी हुई है। अनाज निकालने का काम बाकी है। सोमवार को दिनभर किसान फसल से अनाज निकालने में व्यस्त रहे। लेकिन जिन किसानों की दवनी नहीं हो पाई, उन्हें इस वर्षा से काफी नुकसान पहुंचा।

किसान रामप्रवेश सिंह ने बताया कि गेहूं का डंठल फिर से भींग गया है। ऐसे में अब उसके सुखने के बाद ही अनाज निकालने का काम हो पाएगा। इधर तेज हवा और बारिश की वजह से प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। समाचार प्रेषण तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।