Tragic Drowning of 8-Year-Old Boy in Yamuna River यमुना नहाते वक्त बालक डूबा, मौत, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsTragic Drowning of 8-Year-Old Boy in Yamuna River

यमुना नहाते वक्त बालक डूबा, मौत

Fatehpur News - फोटो नं. 6 में ललौली थाना के दरियाबाद में मां के साथ यमुना नहाने गया आठ वर्षीय बालक नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से डूब गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरTue, 6 May 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
यमुना नहाते वक्त बालक डूबा, मौत

बहुआ। ललौली थाना के दरियाबाद में मां के साथ यमुना नहाने गया आठ वर्षीय बालक नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से डूब गया। मछुआरों ने जाल डालकर खोजबीन की बालक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक डूबने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। दरियाबाद गांव निवासी राजबाबू निषाद का आठ वर्षीय बेटा अमन निषाद अपनी मां ममता के साथ रविवार दोपहर नाव से बांदा जिले के सबहदा गांव की ओर यमुना नदी में नहाने गया था। तभी बालक नहाते समय नदी के गहरे पानी में जाने से डूबने लगा।

मां के शोर मचाने पर स्थानीय नाविकों और मछुवारों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन बालक का पता नहीं चला। मछुवारों ने नदी में जाल डालकर खोजबीन किया तो बालक का शव जाल में फंस गया। बालक की मौत से मां ममता का रो रोकर हाल बेहाल है। मृतक अपने भाई आकाश और बहन पूनम से छोटा था। थाना प्रभारी शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।