पूर्णिमा के अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव का हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मखदुमपुर, निज संवाददाता।बुद्ध पूर्णिमा के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। पहाड़ी की चोटी पर स्थित सिद्धेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए लोग उत्साह से जा रहे थे।

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर स्थित सिद्धेश्वर महादेव पर पूर्णिमा अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गर्मी के कारण सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह 8 बजे तक सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। बुद्ध पूर्णिमा के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। पहाड़ी की चोटी पर स्थित सिद्धेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए लोग उत्साह से जा रहे थे। भीषण गर्मी के बाद भी लोगों के उत्साह में कमी नहीं थी। पातालगंगा और गायघाट के रास्ते मे श्रद्धालुओं की लाइन लगी थी। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर में प्रवेश के लिए भी कतार लग गई थी।
भक्त लोग बोल बम किनारे लग रहे थे। गर्मी के कारण पानी की मांग अधिक थी। मंदिर परिसर के बाहर एवं रास्ते में जगह-जगह पर पानी बेचने वाले की दुकान लगी थी। पानी के साथ अन्य शीतल के पदार्थ की मांग अधिक थी। मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा भी पानी का प्रबंध किया गया था। मंदिर परिसर में पर्यटक थाना के पुलिस के लोग भी मौजूद थे। थाना अध्यक्ष अशोक राय ने बताया कि करीब 10 से 12 हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया। फोटो- 12 मई जेहाना- 13 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के बराबर स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना के लिए लगी कतार।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।