Bee Attack Injures Indian Communist Party Leader Kailash Singh in Khaira भाकपा माले नेता पर मधुमक्खियों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsBee Attack Injures Indian Communist Party Leader Kailash Singh in Khaira

भाकपा माले नेता पर मधुमक्खियों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कैलाश सिंह पर रविवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और परिवार द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना तब हुई जब वह खैरा बाजार से लौट...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईMon, 24 March 2025 04:49 AM
share Share
Follow Us on
  भाकपा माले नेता पर मधुमक्खियों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

खैरा, निज संवाददाता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता कैलाश सिंह पर रविवार सुबह मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों के द्वारा भाकपा नेता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया. बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के मालवीय नगर नवडीहा निवासी भाकपा नेता कैलाश सिंह किसी काम से खैरा बाजार गए थे। जिस दौरान वह वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी मधुमक्खियां ने उन पर हमला किया। नवडीहा गांव स्थित खेल भवन के समय मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया तथा इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि भाकपा नेता जिस दौरान लौट रहे थे, तभी उन पर मधुमक्खियां ने हमला किया। जिसके बाद वह बचकर भागने की कोशिश करने लगे। परंतु वहां मौजूद स्थानीय युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए उन्हें मधुमक्खियां से बचाया तथा उन्हें कंबल में लपेट दिया। बाद में परिजनों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।