जून में निकाली जायेगी बरनार जलाशय योजना की निविदा-मंत्री
जून में निकाली जायेगी बरनार जलाशय योजना की निविदा-मंत्री जून में निकाली जायेगी बरनार जलाशय योजना की निविदा-मंत्रीजून में निकाली जायेगी बरनार जलाशय योज

सोनो । निज संवाददाता 7 के दशक में उन्नत कृषि व सम्पन्न किसान के साकार करने के दिशा में किये जा रहे प्रयास के तहत जिस बरनार जलाशय परियोजना की परिकल्पना मेरे दादा स्वतंत्रता सैनानी स्व श्री कृष्ण सिंह ने की थी आज उसे पूरा होते देख मन हर्षित हो रहा है उक्त बातें सुवे के विज्ञान व प्रद्योगिकी मंत्री व स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह द्वारा डीएम अभिलाषा शर्मा ,एसडीम सौरभ कुमार समेत जिलास्तरीय व विभागीय अधिकारियों के टीम के साथ बहुप्रतीक्षित बरनार जलाशय परियोजना के प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण के दौरान कहे उन्होंने कहा कि प्रस्तावित जलाशय योजना का निविदा(टेन्टर) निकालकर कार्य प्रारंभ करने के दिशा कार्य किया जा रहा है ।आगामी
जून माह में प्राक्कलन तैयार कर निविदाएं (टेन्टर निकली जाएगी)आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना से जुड़ी सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी और पूरी टीम को धन्यवाद दिया। कहा कि जिला प्रशासन ने काफी मेहनत की है। यह परियोजना पिछले पांच दशक से लंबित थी। अब यह सफेद हाथी नहीं रहा। लगातार प्रयास से इसे आगे बढ़ाया गया है।परियोजना के पूरा होने से सोनो, गिद्धौर, झाझा और खैरा प्रखंड के किसानों को फायदा मिलेगा। बाद में दो और प्रखंडों को जोड़ा जाएगा। डीएम अभिलाष शर्मा ने बताया कि परियोजना से 22 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। इससे कृषि क्षेत्र में क्त्रांति आएगी। टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के बाद से काम में तेजी आई है। जमीन अधिग्रहण अंतिम चरण में है। टेंडर की स्वीकृति मिल चुकी है।जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों के खेतों तक पाइप से पानी पहुंचाया जाएगा। पाइप बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा, लेकिन स्वामित्व किसानों के पास ही रहेगा। परियोजना की ऊंचाई 73 मीटर होगी। इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा। यह बिहार की सबसे आधुनिक परियोजना बनेगी। इसे अगले तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी सुमित कुमार आशीष, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, कई जिला स्तरीय पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे। हरनाहा में बह रही है भक्ति के ब्यार पांच सौ कन्याएं हनुमान घाट में कलश में भरा जल कचहरी चौक, अतिथि पैलेस भ्रमण करते हरनाहा पहुंचे जल लेकर महिलाएं तीन दिवसीय महायज्ञ का हुआ आयोजन 28 मई को बजरंगबली की होगी प्राण प्रतिष्ठा भक्तों में है खुशी का माहौल धूमधाम से निकाला गया कलश यात्रा फोटो-30,31 : कलश यात्रा में महिलाएं व पुरुष लेते भाग जमुई, हिन्दुस्तान संवादाता जमुई सदर प्रखंड के वार्ड नंबर 11 हरनाहा में भक्ति की बिहार बह रही है। तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ तीन दिवसीय यज्ञ है। यज्ञ 26 मई से 28 मई तक चलेगा। 28 मई को बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा होगी और रात में जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण का मुख्य कलाकार पटना के मशहूर फुल बाबू पांडे हैं। तीन दिन भंडारा का भी आयोजन किया गया है। पंडितों के द्वारा यज्ञ हो रही है। 5 सौ कन्याएं हनुमान घाट में कलश में जल भरकर शहर के कचहरी चौक, अतिथि पैलेस, महिसौरी चौक भ्रमण करते हरनाहा पहुंचे । कलश यात्रा में भव्य झांकी निकाली गई। कलश यात्रा में 5 सौ महिलाएं व लड़कियां माथा पर कलश लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया। प्रकांड विद्वान पंडित कृष्ण कांत झा, मनीष झा सहित आधा दर्जन से अधिक पंडित के द्वारा कलश की पूजा की गई। हरनाहा सहित अगल- बगल के लोग भी काफी बढ चढ कर भाग ले रहे है। सोमवार को सवेरे से ही उत्सवी माहौल देखा गया। सवेरे कुंवारी कन्याएं व महिलाएं लाल व पीले वस्त्र धारण कर लगभग 5 सौ महिलाएं कलश लेकर भगवान की जयकारा लगाते दिखे । प्रकांड विद्वान कृष्ण कांत झा के सान्निध्य में पधारे हैं। वैदिक विद्वानों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल लेकर अपने गंतव्य की ओर मंगल गीत गाते हुए महिलाएं और लड़कियां चलने लगी। रास्ते में भगवान की जय कारा लग रही थी। कोई भजन गा रहे थे तो कोई जयकारा लगा रहे थे। हरनाहा गांव में भक्ति की बयार बह रही है। हर चौक चौराहा पर भगवान की जयकारा लगा हुआ है। हर पोल पर लोडीस्पीकर लगी हुई है और उद्घोषण होते रहता है। लग रहा की भगवान साक्षात आ गए है। सभी महिलाएं व कुमारी कन्या कलश को यज्ञ मंडपो में जल रखकर भगवान की आराधना करने में जुटे रहे। कलश पूजन कार्यक्त्रम में ढोल नगाड़े लोडीस्पीकर के साथ महिलाएं व पुरुष झूमते हुए चल रहे थे । महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। भगवान की आराधना में लोग लगे हुए थे ।भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। प्रकांड विद्वान के नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा यज्ञ किया जा रहा है। कलश में जल भरकर लाया गया है। मंत्र उच्चारण के साथ बाकी का प्र्त्रिरया किया जा रहा है। पंचानवे पूजन, मंडप प्रवेश किया जा रहा है। जजमान सहित गांव के लोग करीब 1 सप्ताह से भगवान के व्रत में लगे हुए हैं। कलश यात्रा में गांव के संजय सिंह, पीयूष कुमार, सुबोध कुमार शर्मा, मुनेश्वर शर्मा, सकलदेव यादव, चंदन पंडित, विपिन शाह, अनिल शाह, विक्त्रम मोदी सहित सभी ग्रामीण यज्ञ में लगे हुए हैं। पंडित कृष्ण कान्त झा, मनीष झा सहित 11 पंडित जमुई और अन्य जगह से आए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।