साड़ी-लहंगे के साथ सही रंग की जूलरी पहनकर मिलेगा शानदार लुक, जानिए कैसे करें मैच How to match right colour jewellery with saree and lehenga, फैशन - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनHow to match right colour jewellery with saree and lehenga

साड़ी-लहंगे के साथ सही रंग की जूलरी पहनकर मिलेगा शानदार लुक, जानिए कैसे करें मैच

साड़ी-लहंगे के साथ अगर आप शानदार लुक पाना चाहती है तो सही जूलरी के साथ इन दोनों ही आउटफिट को मैच करें। इस आर्टिकल में जानिए साड़ी के रंग के मुताबिक किस कलर की जूलरी पहनें।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 May 2025 01:16 PM
share Share
Follow Us on
साड़ी-लहंगे के साथ सही रंग की जूलरी पहनकर मिलेगा शानदार लुक, जानिए कैसे करें मैच

एथनिक कपड़ों में अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं काफी तैयारियां करती हैं। साड़ी या फिर लहंगे के साथ लुक इंहेंस करने के लिए मेकअप और हेयरस्टाइल के अलावा जूलरी बहुत जरूरी है। अगर आप सही जूलरी सिलेक्ट करती हैं तो लुक में चार चांद लग जाते है। लेकिन गलत ज्वेलरी चुनने से लुक बिगड़ सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि शानदार लुक के लिए किस रंग के आउटफिट के साथ किस कलर की ज्वेलरी कैरी करनी चाहिए।

आइवरी रंग

आइवरी रंग की साड़ी और लहंगा दोनों ही चलन में हैं। ज्यादातर महिलाएं इस रंग के साथ मैचिंग कुंदन जूलरी को कैरी करती हैं। हालांकि, मैचिंग रंग चुनने से लुक इंहेंस नहीं होगा। लुक आकर्षक बनाने के लिए आइवरी रंग के साथ मल्टीकलर की जूलरी पहनें। मल्टी रंगों की जूलरी आइवरी रंग के साथ अच्छी लगती है।

पर्पल रंग

पर्पल रंग के अलग-अलग शेड्स फैशन ट्रेंड में है। गर्लिश लुक के लिए ज्यादातर महिलाएं इस रंग को कैरी करती हैं। इस रंग को पहनने के बाद खूबसूरत लुक पाने के लिए आप आइवरी रंग की जूलरी मैच करें। इस रंग की जूलरी लुक को काफी हद तक इंहेंस कर सकती है।

रानी या गुलाबी रंग

सुहागिन महिलाओं पर ये रंग काफी अच्छा लगता है। इस रंग में सबसे सुंदर दिखने के लिए एमराल्ड ग्रीन रंग की जूलरी को पहनें। जूलरी और साड़ी का रंग एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करेंगे।

हरा रंग

हरे रंग के साथ ज्यादातर महिलाएं सेम कलर की जूलरी को कैरी करती हैं। इस रंग के साथ आप हरे की जगह पर्पल रंग को कैरी कर सकती हैं।

लाल रंग

लाल रंग महिलाओं का फेवरिट है। इस रंग के साथ एमराल्ड ग्रीन रंग की जूलरी सबसे ज्यादा खिलकर नजर आती है। लाल रंग में सुंदर लुक पाने के लिए इसी रंग की जूलरी को कैरी करें।

ये भी पढ़ें:पुरुषों की शर्ट में बाईं तरफ ही क्यों होती है जेब, क्या आपको पता है वजह?
ये भी पढ़ें:जींस में क्यों होती है छोटी पॉकेट, क्या आप जानते हैं?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।