JAC Jharkhand 10th result declared: झारखंड 10वीं की मार्कशीट तुरंत यहां ऑनलाइन रोल कोड और रोल नंबर से पाएं
jac.jharkhand.gov.in JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 declared : झारखंड 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। नतीजे आधिकारिक jac.jharkhand.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे।

JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 declared jac.jharkhand.gov.in , jac.nic.in: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com , www.jac.jharkhand.gov.in , jac.nic.in और jharresults.nic.in पर जारी हो गया है। इस साल 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। है। लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। नीचे परिणाम का डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं। इस साल 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जैक 10वीं में इस बार 431488 बच्चे थे, जिसमें से 395755 पास हुए और 221040 को फर्स्ट डिविजन मिली।
JAC 10th Result 2025: जैक रिजल्ट यूं चेक करें सकेंगे
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर जेएसी 10वीं परिणाम 2025 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।
पिछले साल जैक 10वीं रिजल्ट में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्योत्सना ज्योति ने टॉप किया था। सना संजोरी 98.6 फीसदी मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थी। करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं थी। पिछले साल कुल 90.39 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 205110 विद्यार्थी (54 फीसदी ) फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे। जैक ने पहली बार अप्रैल में ही रिजल्ट जारी किया था। पहले मई-जून में परिणाम जारी होते थे। अगले सप्ताह इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स, और कॉमर्स का रिजल्ट भी जारी किये जाने की संभावना है।