महाअष्टमी : महिलाओं ने मां की गोद भर मांगा आशीर्वाद
महाअष्टमी : महाअष्टमी : महिलाओं ने मां की गोद भर मांगा आशीर्वाद महाअष्टमी : महिलाओं ने मां की गोद भर मांगा आशीर्वाद महाअष्टमी : महिलाओं ने मां की गोद

जमुई । नगर प्रतिनिधि चैत्र नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को भक्तों ने मां के आठवें रूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गयी। महिलाओं ने मां की गोद भराई कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। अहले सुबह से ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मां के दरबार में गोदी भरने के लिए आने वालीं महिलाओं की कतारें भी लंबी होती गयीं। धूप की तपिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। महिलाएं फल, मिठाई, लौंग-इलायची, पान-कैसली, अरता व श्रृंगार के सामान लाल व पीले वस्त्रत्त् में रखकर मां की गोद भराई की। शहर के बोधवन तालाब चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर व अन्य जगहों पर स्थापित मां दुर्गे के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। जय माता दी के जयघोष से पूजा पंडाल दिनभर गूंजते रहे। रविवार को नवमी है। माता सिद्धिदात्रि की भक्तजन पूजा करेंगे।
पूजा पंडाल में उमड़ी महिलाओं की भीड़ :
मां चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा मंदिर परिसर में बीते कई वर्षों से माँ की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। शुक्रवार की देर शाम माँ भगवती का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। महाअष्टमी की अहले सुबह से ही बाजार और आसपास के गांवों की महिलाएं माँ की गोद भराई करने पहुंचीं। जैसे-जैसे समय बीतता गया, पूजा पंडाल में भीड़ भी बढ़ती गयी। हाथों में पूजा की थाली, धूप, दीप के साथ फूल, अक्षत व नैवेद्य लिये महिलाएं मां की गोद भरने के लिए आतूर दिखीं। पल-पल लगते मां के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो गया। पूजा समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर दिखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।