चकाई के 4 एवं चंद्रमंडीह थाना के 2 मामले में आरोपी था नक्सली अरविंद
झारखंड के बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में नक्सली अरविंद यादव मारे गए। वह चकाई और चंद्रमंडीह थानों में कई मामलों का आरोपी था। अरविंद का आतंक क्षेत्र में फैला हुआ था, जहां उसने लेवी की मांग की थी। उसकी मौत...

चकाई के 4 एवं चंद्रमंडीह थाना के 2 मामले में आरोपी था नक्सली अरविंद चकाई के 4 एवं चंद्रमंडीह थाना के 2 मामले में आरोपी था नक्सली अरविंद
चकाई के 4 एवं चंद्रमंडीह थाना के 2 मामले में आरोपी था नक्सली अरविंद
चकाई, निज प्रतिनिधि।
झारखंड के बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए इनामी नक्सली अरविंद यादव का प्रखंड के बोगी एवं बरमोरिया इलाके भी सक्रिय था। जिससे उस क्षेत्र में उसका आतंक था। हाल के दिनों में बोगी एवं बरमोरिया में इलाके में अरविंद यादव की सक्रियता सामने आई थी। उस क्षेत्र में पर्चा गिराकर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, शिक्षक सहित अन्य लोगों से लेवी के रूप में मोटी राशि की मांग की गई थी। कुछ माह पूर्व बोगी के पूर्व मुखिया कृष्णा मंडल के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी गई थी। जिसमें कर पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया था। मौके पर नक्सली पर्चा छोड़कर अरविंद यादव के नाम पर ही लेवी की मांग की गई थी। उसकी पुलिस मुठभेड़ मे मौत से सीमाई इलाके के लोगों को राहत मिलेगी। उसके विरुद्ध चकाई थाना में चार एवं चंद्रमंडीह थाना में दो मामला दर्ज है। जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी। चकाई थाने के कांड संख्या 20/10 जिसमें हंसीकोल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ एवं विस्फोटक की बरामदगी से संबंधित है। जबकि कांड संख्या 7/17 हरनी में सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी संजय पांडेय की गला रेत कर हत्या से जुड़ा है। कांड संख्या 8/17 सुअरमारा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ से संबंधित है। साथ ही कांड संख्या 175/21 टोला पहाड़ में डबल मर्डर अर्जुन हेंब्रम और चतुर हेंब्रम हत्याकांड का है। जबकि चंद्रमंडीह थाना में थाना क्षेत्र के सतपोखरा जंगल में एक फेरीवाला की हत्या एवं दूसरा मामला जेसीबी जलाने से संबंधित है। वह सोनो क्षेत्र के भेलवा मोहनपुर का निवासी होने के कारण यहां के भौगोलिक स्थिति का भी उसे भरपूर ज्ञान था। उसके इलाके में होने की खबर मिलने के बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर निकलने में सफल हो जाता था।
बीआरसी की कार्यशैली पर शिक्षकों ने जताया कड़ा विरोध
झाझा, नगर संवाददाता
शिक्षा बीआरसी झाझा की कार्यशैली पर शिक्षकों ने सोमवार को कड़ा विरोध जताया। 21 अप्रैल को झाझा प्रखंड शिक्षा संसाधन केंद्र में गहमागहमी का माहौल रहा। शिक्षकों समेत एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने प्रखंड संसाधन केंद्र की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया। शिक्षक परेशान रहे और बीआरसी एवं प्रखंड शिक्षा विभाग के विरोध में आवाज बुलंद की। वहां उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु हर माह की 20 तारीख से पहले ही अनुपस्थिति विवरणी जमा करना होता है लेकिन बीआरसी ऑपरेटर जो आउटसोर्सिंग से बहाल हैं, की लापरवाही के कारण हम लोग समय पर कोई रिपोर्ट ऑनलाइन दे नहीं पाते हैं। एक तो बीआरसी 11 बजे से पहले नहीं आते हैं, कॉल करने के बाद कॉल रिसीव भी नहीं करते हैं वो अपने आप को बीईओ साहब से कम नही समझते हैं। नाम नही छापने की शर्त पर कुछ शिक्षकों ने बताया की वे आईडी पासवर्ड अपने पास रखते हैं मांगने पर कोई न कोई बहाना बना कर टाल-मटोल कर देते हैं और कहते हैं आईडी हैक हो जाता है। कभी नेट के काम नहीं करने के अलावा तरह तरह का बहाना बनाते हैं। बताया कि ई शिक्षाकोष, यू डायस, प्राइवेट स्कूल का अप्रूवल विभाग से सम्बंधित सभी का आईडी पासवर्ड अपने पास रखते हैं। यहां पर की लापरवाही की वजह से कई विद्यालयों की समय पर रिपोर्ट नहीं देने की वजह से जिला से स्पष्टीकरण निकल जाता है। कुछ बच्चों के माता पिता बीआरसी का चक्कर इस गर्मी मे लगाते दिखे क्यूंकि उनके बच्चों को एडमिशन का भी अप्रूवल इनके द्वारा ही होना था।
माँ काली के प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
फोटो-09
परिचय - माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभा यात्रा
चकाई, निज संवाददाता
प्रखंड के कियाजोरी पंचायत के मालदहडीह गांव मे श्री श्री 108 माँ काली मंदिर मे प्रतिमा स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गयी। कलश यात्रा मे 151 कुंवारी कन्याओ ने भाग लिया। कलश यात्रा सह जलभरी को लेकर सोमवार की सुबह से ही यज्ञ स्थल पर लाल, पीले परिधानों में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु जुटे थे। कलश पूजन के बाद जयघोष के साथ मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर गांव का भ्रमण करते हुए अजय नदी के तट पर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालु भक्तों ने कलश में नदी का पवित्र जल भरा। जिसके बाद श्रद्धालु सिर पर कलश लिए विभिन्न गांव से होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तीन दिवसीय कार्यक्रम में वेदी स्थापना, भजन कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन होगा।
21 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
चकाई, निज प्रतिनिधि।
चिहरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिमराढ़ाव गांव से 21 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को बाइक से शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस छापेमारी के लिए गई। इस क्रम में पुलिस को देख तस्कर शराब से भरी बोरी रास्ते में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने जब बोरी की तलाशी ली तो उसमें 21 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
बाईक के चकमा देने से दूसरा बाइक सवार घायल
झाझा, नगर संवाददाता
एक बाईक के चकमा देने से दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। सोमवार की यह सड़क दुर्घटना काबर धमना मुख्य मार्ग स्थित कलयुगहा के पास हुई। घायल अवस्था मे युवक को देख कर स्थानीय लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर नबाब ने घायल युवक का इलाज किया। घायल युवक की पहचान प्रखंड के खैरन गांव के धीरो खैरा के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई। इधर घायल युवक की स्थिति नाजुक रहने पर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।