मेगा ब्लॉक के कारण विभिन्न तिथियों को अप व डाउन में रद्द रहेंगी साउथ बिहार एवं बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस
मेगा ब्लॉक के कारण विभिन्न तिथियों को अप व डाउन में रद्द रहेंगी साउथ बिहार एवं बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस

झाझा । निज संवाददाता दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के गम्हरिया जंक्शन और सीनी जंक्शन के बीच अप और डाउन लाइनों पर 21.05.2025 से 30.06.2025 तक मेगा ब्लॉक रहने के मद्देनजर निम्नलिखित ट्रेनें निम्न तिथियों को रद्द रहेंगी। उक्त जानकारी आसनसोल के पीआरओ ने दी है। निम्न तिथियों को नहीं चलेगी 13288 डाउन आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 22.05.2025, 27.05.2025,29.05.2025, 03.06.2025,05.06.2025,10.06.2025,12.06.2025,17.06.2025,19.06.2025,24.06.2025 और 26.06.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेंगी। इन तिथियों को रद्द रहेगी 13287 अप साउथ बिहार एक्स.: 22.05.2025, 24.05.2025, 29.05.2025, 31.05.2025, 05.06.2025, 07.06.2025, 12.06.2025, 14.06.2025, 19.06.2025, 21.06.2025, 26.06.2025 और 28.06.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेंगी। इन तिथियों को रद्द रहेगी 22843 अप बिलासपुर-पटना: 23.05.2025, 30.05.2025, 06.06.2025, 13.06.2025, 20.06.2025 और 27.06.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।
इन तिथियों को 22844 पटना-बिलासपुर नहीं चलेगी: दिनांक 25.05.2025, 01.06.2025, 08.06.2025, 15.06.2025, 22.06.2025 और 29.06.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपाईयों ने निकाला तिरंगा यात्रा लक्ष्मीपुर(नि. स.)आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर लक्ष्मीपुर में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाला।जिसका नेतृत्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष नकुल विश्वकर्मा ने किया।तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन से शुरू हुआ।जो लक्ष्मीपुर बाजार होते हुए प्रमुख सड़कों से गुजरा।तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर प्रसाद साह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानियों के विरुद्ध जो कार्य किया।उसपर हम भारतीयों को गर्व है।विशेषकर भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकाने को जो ध्वस्त किया।उसे पाकिस्तान याद रखेगा।जो भविष्य में शिर उठाने को सोचेगा।भाजपाइयों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री और भारत माता की जयकारा भी लगाए। अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल चकाई,निज प्रतिनिधि। चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग में बुढ़ियाटांड़ मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह पिपरा निवासी दुर्गा मरांडी के रूप में हुई है। घटना के बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल युवक को मौके से उठाकर इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है ।जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक झारखंड से चकाई की ओर जा रहा था,तभी बुढ़ियाटांड़ गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।जिससे सड़क पर गिरकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।