World Hand Hygiene Day Tree Plantation Drive by Environmental Bharati in Jamui पेड़ लगाने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा होगा कम, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsWorld Hand Hygiene Day Tree Plantation Drive by Environmental Bharati in Jamui

पेड़ लगाने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा होगा कम

जमुई में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा मातृत्व सेवा सदन में 11 कनेल फूल के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि हाथों...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईTue, 6 May 2025 04:15 AM
share Share
Follow Us on
पेड़ लगाने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा होगा कम

जमुई । निज प्रतिनिधि विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर पर्यावरण भारती के द्वारा मातृत्व सेवा सदन परिसर में कनेल फूल के 11 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्या एवं ख्यातिप्राप्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी सिंह ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक रामबिलास शाण्डिल्य ने कहा कि संसार के मानव को स्वस्थ रहने तथा प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त करने हेतु अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इससे ग्लोबल वार्मिंग का कुप्रभाव भी कम होगा। शालिनी सिंह ने बताया कि 5 मई 2009 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया गया।

इसका उद्देश्य संसार के मानवो को हाथों के साफ-सफाई के बारे में जागरूक करना है। भोजन पकाने, भोजन करने, साफ-सफाई करने, मोबाइल फोन के उपयोग में अपने हाथों का प्रयोग होता है। इससे कीटाणु, वायरस तथा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। 2019 के वैश्विक महामारी कोरोना वायरस महामारी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने भी हाथों की सफाई साबुन से करने की सलाह दी थी। पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में डॉक्टर वीणा सिंह, डॉक्टर शालिनी सिंह, रामबिलास शाण्डिल्य, रानी हेम्ब्रम, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, पवन कुमार इत्यादि ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।