Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti in Katihar with Grand Procession and Cultural Performances परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsCelebration of Bhagwan Parshuram Jayanti in Katihar with Grand Procession and Cultural Performances

परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा परशुरा

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारThu, 1 May 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

कटिहार, निज संवाददाता भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। ऋषि भवन और यज्ञशाला मैदान में पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर भगवान परशुराम वंशजों द्वारा भव्य शोभायात्रा यज्ञशाला मैदान से निकाली गई। गाजा बाजा और घोड़े पर सवार परशुराम वंशज लोगों को आकर्षित कर रहे थे। शोभा यात्रा में भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम की जय जयकार आदि नारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। कोलकाता से आए कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन कर कटिहारवासियों का मन मोहा। विभिन्न चौक चौराहा पर कलाकारों द्वारा राधा -कृष्ण का रास, शिव -पार्वती का नृत्य, हनुमान का हुंकार का प्रदर्शन किया गया।

समाजसेवियों द्वारा शोभा यात्रा का कई चौराहों पर स्वागत किया गया। शिव मंदिर चौक, दौलतराम चौक, एम जी रोड, बाटा चौक,शहीद चौक, कालीबाड़ी रोड होते हुए शोभायात्रा यज्ञशाला मैदान में संपन्न हुई। शोभायात्रा में नरोत्तम जोशी, ध्रुव चंद्र झा, नरेश शर्मा, नवीन झा ,अप्पू झा ,अमित शर्मा , श्रवण शर्मा ,गोविंद शर्मा ,छायातिवारी ,सीमा झा, रंजना झा ,डॉक्टर आशुतोष झा, पंकज शर्मा ,विजय दाधीच ,डॉ आशीष रंजन ,दिनेश शर्मा, डॉ अतुल मिश्रा, डॉ एन के झा, शंकर कुमार चौबे, मुरलीधर शर्मा, सिद्धार्थ दाधीच, विक्टर झा, राजेश रंजन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में परशुराम वंशज शोभायात्रा में शामिल थे। प्रसाद वितरण के साथ शोभा यात्रा संपन्न हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।