Serious Accident on NH 31 Unknown Person Injured by Hit-and-Run Vehicle अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति घायल, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsSerious Accident on NH 31 Unknown Person Injured by Hit-and-Run Vehicle

अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति घायल

अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति घायल अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति घायलअज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति घायलअज्ञात वाहन की ठोकर से

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारWed, 16 April 2025 02:49 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति घायल

कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पवई पंचायत के पीरगंज इमली चौक के निकट अज्ञात वाहन के ठोकर से अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त आदमी सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ठोकर मार कर फरार हो गया। गंभीर स्थिति में घायल को तड़पता हुआ देख स्थानीय लोग बीच बचाव में पहुंचे। दोनों बगल वाहनों का आवागमन रोककर स्थानीय थाना में दूरभाष पर थाना प्रभारी को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी ने घायल अवस्था में तड़प रहे अज्ञात व्यक्ति को उठाकर ओटो पर रखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तब जाकर एनएच 31पर आवागमन बहाल हुई। मामले में चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार आर्या ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया है बहरहाल घायल का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। वहीं कोढ़ा थाने की पुलिस अज्ञात का पता लगाने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।