ASHA Workers Protest Disrupts Services at Gogari Hospital गोगरी: हड़ताल पर डटी रही आशा कार्यकर्ताओं ने आउट डोर किया बाधित, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsASHA Workers Protest Disrupts Services at Gogari Hospital

गोगरी: हड़ताल पर डटी रही आशा कार्यकर्ताओं ने आउट डोर किया बाधित

गोगरी: हड़ताल पर डटी रही आशा कार्यकर्ताओं ने आउट डोर किया बाधित गोगरी: हड़ताल पर डटी रही आशा कार्यकर्ताओं ने आउट डोर किया बाधित

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 25 May 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
गोगरी: हड़ताल पर डटी रही आशा कार्यकर्ताओं ने आउट डोर किया बाधित

गोगरी। एक संवाददाता विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटर ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल में प्रदर्शन के आउट डोर सेवा को बाधित कर दिया। अस्पताल के पूर्जा काउंटर पर प्रदर्शन कर मरीजो को बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा। शनिवार को हड़ताल के अंतिम दिन आशा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में हड़ताल मजबूती से डटी रही। उल्लेखनीय है कि आशा कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय हड़ताल मंगलवार से शुरू हुई। यह हड़ताल शनिवार 24 तई तक जारी रही। हड़ताल का नेतृत्व बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के श्वेता भारती कुमारी व सीमा कुमारी ने की। उन्होंने ने संबोधित करते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर आम हड़ताल की गई है।

उन्होंने कहा कि मानदेय प्रोत्साहन राशि में वृद्धि सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए 24 मई तक रहा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2023 में 32 दिवसीय हड़ताल के दौरान आशा कार्यकर्ता फेसिलिटेटर के मासिक मानदेय राशि एक हजार रुपये बढ़ाकर 25 सौ रुपये करने का निर्णय लिया गया था। जिसे करीब दो साल बीतने पर भी लागू नहीं किया गया है। सचिव प्रिता कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले े छह माह से लंबित मानदेय का भुगतान अविलंब किया जाए। अन्य आशा कार्यकर्ताओं अपने अपने संबोधन में कहा कि पिछला सारा बकाया का भुगतान करते हुए पोर्टल व्यवस्था में सुधार की जाय। इस मौके पर कई फेसिलेटर एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।