आधी आबादी का मंच बना महिला संवाद
आधी आबादी का मंच बना महिला संवादआधी आबादी का मंच बना महिला संवादआधी आबादी का मंच बना महिला संवादआधी आबादी का मंच बना महिला संवादआधी आबादी का मंच बना म

खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी प्रखंड के बलहा एवं अमनी में बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जीविका मानसी टीम द्वारा प्रथम पाली में समता ग्राम संगठन बलहा एवं द्वितीय पाली में नया सबेरा ग्राम संगठन अमनी में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिमल कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी घनश्याम दीनबंधु सहित जीविका दीदी, छात्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान महिला संवाद को संबोधित करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिमल सिंह ने कहा कि महिला संवाद हर महिलाओं को सशक्त बनाने का पहल है। जिसमें जीविका दीदी कड़ी की भूमिका में गैर जीविका दीदी को भी शामिल संगठित हों।जिससे परिवार के साथ समुदाय, गांव और राज्य का सर्वाधिक विकास दूसरे राज्यों के लिए एक मिशाल साबित हो। घर-घर की महिला सामाजिक विकास के साथ आर्थिक उन्नति करे ,आयोजन दल के लीडर रवि रंजन कुमार एवं कुमारी पूजा रानी ने कहा कि सभी दीदी एक दूसरे के सहयोग से लखपति बने। महिला संवाद के दौरान ग्राम संगठन के जीविका दीदी एवं अन्य महिलाओं द्वारा आंकाक्षा उजागर किया गया। महिला संवाद के दौरान जीविका दीदी मुख्यमंत्री संदेश को पढ़कर आपस में चर्चा की। वहीं सेल्फी पोइंट, कैनोपी के माध्यम से जीविका दीदी और आगत अधिकारी द्वारा अलग-अलग फोटो ग्राफी लिया। महिला संवाद को सफल बनाने में आंगनबाड़ी सेविका, महिला शिक्षिका, महिला वार्ड सदस्य, छात्रा सहित कार्यालय सहायक संजीव कुमार एवं डाटा आपरेटर अविनाश रंजन ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।