Women Empowerment in Khagaria Livelihood Groups Drive Community Development महिला संवाद: महिलाएं दिन व दिन कर रही है आर्थिक तरक्की, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsWomen Empowerment in Khagaria Livelihood Groups Drive Community Development

महिला संवाद: महिलाएं दिन व दिन कर रही है आर्थिक तरक्की

महिला संवाद: महिलाएं दिन व दिन कर रही है आर्थिक तरक्कीमहिला संवाद: महिलाएं दिन व दिन कर रही है आर्थिक तरक्कीमहिला संवाद: महिलाएं दिन व दिन कर रही है आ

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याFri, 25 April 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद: महिलाएं दिन व दिन कर रही है आर्थिक तरक्की

खगड़िया । नगर संवाददाता ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जीविका के महिला ग्राम संगठनों में संचालित महिला संवाद द्वारा महिलाएं अपने बदलाव की आवाज को बुलंद कर रही हैं। इतना ही नहीं वे अब अपने अपने परिवार के विकास से ऊपर उठकर समुदाय और समाज के विकास के लिए संकल्पित दिख रही हैं। गुरुवार को जिले के अलग अलग 12 ग्राम संगठन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे 2088 जीविका दीदियाँ, 197 गैर जीविका महिलाएं और 138 पुरुष भी शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में आए व्यापक बदलावों को रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर वे खुद एवं अपने परिवार को किस प्रकार सशक्त और मजबूत बना रही हैं। महिलाओं ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेकों कार्य किए गए हैं। यही कारण है कि पहले घर की चहारदीवारी में कैद रहने वाली महिलाएं अब लगातार उड़ान भर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने गांव के बुनियादी ढांचों के विकास को लेकर भी अपनी अपनी बातें रखीं। वहीं योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार के बारे में अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान ऑडियो विजुअल स्क्रीन के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, कन्या विवाह योजना, महिला हेल्पलाइन 181, और सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जबकि वीडियो के माध्यम से सामुदायिक संगठनों के माध्यम से संचालित जीविका दीदी की रसोई, जीविका बैग क्लस्टर, जीविका सौर उर्जा संचालित इकाई, जीविका सिलाई केंद्र, जीविका महिला उत्पादक कंपनियों के सफलता के बारे में जानकारी दी गयी।

फोटो: 12

कैप्सन: गोगरी प्रखंड के इटहरी पंचायत में आयोजित महिला संवाद के दौरान उपस्थित महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।