Authorities Halt Proposed Pilgrimage Program by District Council Members in Bishanpur जिप सदस्य को पदयात्रा करने से पुलिस ने रोका, कार्यक्रम रद्द, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsAuthorities Halt Proposed Pilgrimage Program by District Council Members in Bishanpur

जिप सदस्य को पदयात्रा करने से पुलिस ने रोका, कार्यक्रम रद्द

जिप सदस्य को पदयात्रा करने पुलिस ने रोका, कार्यक्रमजिप सदस्य को पदयात्रा करने पुलिस ने रोका, कार्यक्रमजिप सदस्य को पदयात्रा करने पुलिस ने रोका, कार्यक

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजWed, 9 April 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
जिप सदस्य को पदयात्रा करने से पुलिस ने रोका, कार्यक्रम रद्द

बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन के जिला परिषद सदस्य ई नासिक नदिर व ठाकुरगंज के जिप सदस्य फैजान अहमद द्वारा जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रस्तावित आशीर्वाद सह परामर्श पदयात्रा कार्यक्रम को दिघलबैंक प्रखंड के ताराबारी चौक पर प्रशासन के द्वारा निकालने से रोक दिया गया। प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण जिप सदस्य द्वय को अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। जिप सदस्य ई नासिक नदिर ने बताया कि 8 अप्रैल 2025 से 19 अप्रैल तक आशीर्वाद एवं परामर्श पदयात्रा आयोजन के पहले दिन मुझे दिघलबैंक प्रखंड के ताराबाड़ी चौक में प्रशासन के द्वारा रोका गया है। गर्बनडांगा थानाध्यक्ष ने पदयात्रा निकालने से रोक दिया। आखिर किसके दबाव में कार्यक्रम को रोका गया यह एक सवाल है। इधर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनुमति नहीं रहने के कारण पदयात्रा निकालने से रोका गया है। जिप सदस्य ई नदिर ने बताया कि कार्यक्रम की सूचना डीएम को लिखित रूप में दी गयी थी, लेकिन फिर भी पदयात्रा निकालने से रोक दिया गया। अब आगामी 11 अप्रैल से पुन: कोचाधामन प्रखंड से पदयात्रा की शुरूआत की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।