Samajwadi Party Celebrates Ambedkar Jayanti with Self-Respect Ceremony महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान हैं लोग: गोपाल, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSamajwadi Party Celebrates Ambedkar Jayanti with Self-Respect Ceremony

महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान हैं लोग: गोपाल

Ghazipur News - गाजीपुर में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने 'स्वाभिमान-स्वमान समारोह' का आयोजन किया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने लोकतंत्र और संविधान पर खतरे के बारे में जागरूकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 9 April 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान हैं लोग: गोपाल

गाजीपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सपा कार्यालय समता भवन पर 'स्वाभिमान-स्वमान समारोह' का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब के सम्मान में एक सप्ताह तक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र और संविधान पर मडरा रहे खतरे के बारे में बताएगी और बचाने के लिए जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी चरम सीमा पर है। आम जनता परेशान और बेहाल हो चुकी हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों को न्याय और उनका अधिकार दिया जाएगा। संचालन महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। समाजवादी बाबा साहेब आम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार एवं समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लल्लन कुमार ने अपने विचार रखे। इस दौरान विधायक सदर जैकिशन साहू, सुदर्शन यादव, डा. नन्हकू यादव, मुन्नीलाल राजभर, सुशील जायसवाल, केसरी यादव ,मुन्नन यादव, सदानंद यादव, भारत यादव, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।