Chhath Puja Begins A Festival of Simplicity and Devotion छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, नहाय खाय आज, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsChhath Puja Begins A Festival of Simplicity and Devotion

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, नहाय खाय आज

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, नहाय खाय आज

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायTue, 1 April 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, नहाय खाय आज

चानन, निज संवाददाता। नहाय-खाय के साथ मंगलवार को छठ पूजा शुरू हो जाएगी। छठी मैया का व्रत करने के लिए छठव्रतियों द्वारा अनाज को धो कर छतों पर सूखाया जा रहा है। कोई पक्षी अनाज को जूठा न कर दें, इसके लिए छत पर बैठकर घर की महिलाएं रखवाली करती है। 01 अप्रैल को नहाय -खाय, 02 को खरना, 03 को संध्या अर्ध्य और 04 अप्रैल को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत का पारण किया जायेगा। इस चार दिवसीय पूजा को लेकर नेम, निष्ठा का अधिक ख्याल रखा जाता है। छवव्रती वीणा देवी, आरती देवी, मीना देवी, ललिता देवी, मीरा देवी आदि ने कहा कि चैती छठ पूजा हो या कार्तिक छठ पूजा दोनों सादगी और पवित्रता का त्योहार है। इसे भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण, शास्त्रों से अलग यह जन सामान्य द्वारा अपने रीति रिवाज के रंगों में गढ़ी गई उपासना पद्धति है। यही एक मात्र ऐसा पूजा है जिसमें उदय और अस्त होते हुए सूर्य की पूजा की जाती है। इस पूजा में पवित्रता और नियम संयम का विशेष महत्व हैं। इसमें प्रकृति में पाए जाने वाले सभी फलों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।