Bride Murdered by In-Laws Over Dowry Demands in Bihar दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहित की गला दबाकर हत्या , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsBride Murdered by In-Laws Over Dowry Demands in Bihar

दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहित की गला दबाकर हत्या

(पेज तीन की लीड)राल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले मृतिका के शव को घर

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामThu, 24 April 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहित की गला दबाकर हत्या

नासरीगंज, एक संवाददाता। बभनडीह गांव में दहेज को ले ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले मृतिका के शव को घर ही में छोड़ फरार हो गए। पुलिस ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अमित कुमार, पीएसआई रूपम कुमारी, एएसआई विनोद कुमार, रामकुमार व डायल 112 की टीम मामले की छानबीन में जुट गए। मृतिका की पहचान थाना क्षेत्र के बभनडीह गांव निवासी देवव्रत उर्फ विकास की लगभग 33 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि देवव्रत उर्फ विकास की शादी वर्ष 2012 में डिहरी थाना क्षेत्र के महदेवा गांव की रहने वाली सोनी देवी से हुई थी। मृतिका की एक सात वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी है। मृतका की सास सुशीला देवी एक रिटायर्ड शिक्षिका हैं। आरोपित पति विकास दो भाइयों में छोटा है। मौके पर पहुंचे मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पहुंची मृतका की मां लालती देवी, भाई विकास कुमार, पिता हरिद्वार सिंह सहित अन्य परिजन के चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया था। मृतका की मां चीख चीख बोल रही थी ये सभी मेरे बेटी का गला दबा कर हत्या कर दिया है। दहेज के लिए मेरी बेटी को मार दिया। मेरा हत्यारा दामाद अपनी भाभी के कहने पर हमेशा मेरी बेटी को मारता-पीटता था व गंदी-गंदी गालियां देता था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक चार चक्का वाहन, पैसा, सोना का चेन की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वाले मेरी पुत्री को बार-बार प्रताड़ित करते थे। ससुराल वाले कई बार मेरी पुत्री को जान से मारने की कोशिश भी किए। अंतः ससुराल वालों ने मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दिया। वही मृतिका के परिजनो ने अविलंब हत्यारे ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधिकारियों से की। इस दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। कोई भी हत्यारा नही बचेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। वहीं आरोपित ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मृतिका के परिजन के द्वारा अब तक कोई आवेदन नही दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।