Congress Leader Gangotri Singh Passes Away at 85 in Bihar कांग्रेस नेता के निधन पर शोक, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsCongress Leader Gangotri Singh Passes Away at 85 in Bihar

कांग्रेस नेता के निधन पर शोक

कांग्रेस नेता के निधन पर शोक

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायTue, 20 May 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस नेता के निधन पर शोक

बड़हिया, ए.सं.। नगर के वार्ड संख्या छह निवासी सह 85 वर्षीय कांग्रेस नेता गंगोत्री सिंह का सोमवार को निधन हो गया। बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे गंगोत्री सिंह का इलाज पटना के निजी अस्पताल में किया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को बड़हिया स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। जहां पहुंचे सैकड़ो लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने पार्टी ध्वज के साथ उन्हें सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा की न सिर्फ गंगोत्री सिंह बल्कि इनका पूरा परिवार और मुहल्ला कांग्रेस पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहा है।

जिनका जाना अपूरणीय क्षति है। दिवंगत का अंतिम संस्कार मरांची गंगा घाट पर किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।