Public Court Initiatives in Lakhisarai Resolving Land Disputes Every Saturday जनता दरबार लगाकर भूमि विवादों का किया गया निपटारा, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsPublic Court Initiatives in Lakhisarai Resolving Land Disputes Every Saturday

जनता दरबार लगाकर भूमि विवादों का किया गया निपटारा

जनता दरबार लगाकर भूमि विवादों का किया गया निपटारा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 25 May 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
जनता दरबार लगाकर भूमि विवादों का किया गया निपटारा

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली नियमित जनता दरबार की श्रृंखला के तहत इस सप्ताह भी सभी थाना परिसरों में भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष एवं संबंधित अंचलाधिकारी की संयुक्त उपस्थिति में लोगों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया।कवैया थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुआ, जहां ग्रामीणों ने भूमि संबंधित विवादों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वहीं, लखीसराय टाउन थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी के नेतृत्व में दरबार लगा, जिसमें स्थानीय स्तर पर चल रहे कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।

जनता दरबार के माध्यम से पुलिस और प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जमीन से जुड़े विवादों को समय पर सुलझाकर लोगों को राहत देना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।