Water Crisis in Chanan Severe Shortage Forces Villagers to Dig Wells लेयर खिसकने से पानी की समस्या, बढ़ी परेशानी, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsWater Crisis in Chanan Severe Shortage Forces Villagers to Dig Wells

लेयर खिसकने से पानी की समस्या, बढ़ी परेशानी

लेयर खिसकने से पानी की समस्या, बढ़ी परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायTue, 20 May 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
लेयर खिसकने से पानी की समस्या, बढ़ी परेशानी

प्रकाश मंडल, चानन। चानन के पहाड़ी इलाके में पानी पताल में पहुंच गया है। चापाकल दम तोड़ने लगे है। ग्रामीण इलाके जो नदी के किनारे है, वहां की स्थिति तो ओर विकट हो गई है। नदी में गड्डा खोदकर लोग पानी निकालने को विवश है। कहीं भी आसानी से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बाकी पहाड़ी व जंगली इलाके में तो पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कुंदर पंचायत के गोरधोवा में बसे सौ परिवार के लोगों को चुंआ या फिर कुंआ के पानी पीकर प्यास बुझाना पड़ रहा है। भौगोलिक बनावट ठीक नहीं रहने से हर घर नल जल योजना का लाभ भी यहां नहीं मिल सका है।

मुखिया द्वारा डीप बोरिंग को लेकर वरीय अधिकारी को कहा गया। लेकिन वर्तमान स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे है। साधारण बोरिंग से पानी मिलना कतई संभव नहीं है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे -वैसे स्थिति भयावह होते जा रही है। पानी की किल्लत होने से पशुओं को भी मनमाफिक पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो जून में पानी की किल्लत और गहरा जायेगा। लोग सुबह से ही सब काम छोड़ कर तसला डैकची व बाल्टी लेकर पानी के लिए निकल पड़ते है। आदिवासी इलाके में हरके साल लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। मौसम तल्ख होने से पहाड़ी इलाके के साथ ही प्रखंड के हृदय स्थल मननपुर बाजार सहित दर्जनों गांवों में पानी की किल्लत होने लगा है। बाजार में तो खोजने के बाद भी लोगों को कहीं सरकारी चापाकल नहीं दिख रहा है। इटौन रोड में एक-दो चापाकल है, लेकिन गर्मी के कारण महज एक चौथाई पानी निकल रहा है। मननपुर बाजार के साथ ही आस पास के गांव में भी पानी की किल्लत सताने लगा है। पहाड़ी इलाका में बने कुंआ भी दगा देने लगा है। गांव की महिलाओं ने बताया कि यहां पानी लाना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता है। यहां अगर डीप बोरिंग करवा दिया जाए तो पानी की समस्याओं से निजात मिल सकता है, लेकिन वर्तमान में ऐसा होना मुमकिन नहीं दिख रहा है। पहाड़ी इलाके में रोजाना तेजी से लेयर खिसक रहा है। चानन प्रखंड के सभी वार्डो में हर घर नल जल योजना में हेराफेरी किया गया था। कहीं भी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया, जिस वजह से पूरी योजना बेार्म लूट का पर्याय बन गया। गणवत्ताविहीन कार्य होने से लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया। प्रखंड के 139 वार्डो में से बीस वार्डो को छोड़कर वर्तमान में सभी की स्थिति लगभग खराब है। जवाबदेह अधिकारी इस पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे है। बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि पहाड़ी इलाके में पानी की किल्लत दूर करने के लिए डीएम स्वंय तत्पर है। जरूरत के मुताबिक हर जगह पानी उपलब्ध कराया जायेगा। पहाड़ी इलाके में साधारण बोरिंग सफल नहीं हो पाता है, इसके लिए डीप बोंरिंग की आवयकता है। गर्मी में जहां पानी की ज्यादा किल्लत होगी, वहां टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जायेगा। प्रिया कुमारी, बीडीओ। पंचायत मुखिया प्रभा देवी ने कहा कि गोरधोवा में पानी की समस्या को लेकर वरीय अधिकारी को अवगत कराया गया है। पी.एच.ई.डी के अधिकारी को भी समस्याओं से अवगत कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।