Congress Strengthens Local Organization in Bihariganj Observer Sanjay Maharaj s Visit संगठन को मजबूत बनाएं सभी कार्यकर्ता :पर्यवेक्षक, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsCongress Strengthens Local Organization in Bihariganj Observer Sanjay Maharaj s Visit

संगठन को मजबूत बनाएं सभी कार्यकर्ता :पर्यवेक्षक

कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक संजय महाराज बिहारीगंज पहुंचे और स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत कर संगठन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को समर्पित होकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराFri, 28 March 2025 04:15 AM
share Share
Follow Us on
 संगठन को मजबूत बनाएं सभी कार्यकर्ता :पर्यवेक्षक

बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक संजय महाराज संगठन को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्रीय दौरा के क्रम में गुरूवार को बिहारीगंज पहुंचे। स्थानीय व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बोथरा सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा कर जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं का विचार जानने के पश्चात उन्होंने कहा कि जिले में एक बार फिर संगठन मजबूती की ओर बढ़ चली है। धरातल पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पित होकर काम करना होगा। संगठन को मजबूत करने और चुनावों में जीत हासिल करने के लिए हमें लोगों की घरों तक जाना होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बिहारीगंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बाबू विष्णुदेव सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का और लोगों की आस्था का आदर करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।