उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे लोग
मधेपरा में मौसम के बदलाव के कारण लोग उल्टी-दस्त और बुखार का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कई मरीज भर्ती हुए। डॉक्टरों का कहना है कि खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत...

मधेपरा। संवाद सूत्र बदलते मौसम को लेकर लोग उल्टी-दस्त और बुखाड़ की चपेट में लोग आने लगे हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को उल्टी दस्त के मरीजों का तांता लगा रहा। इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को एक दो बेड को छाड़कर सभी बेड उल्टी-दस्त के मरीजों से फूल नजर आया। इमरजेंसी वार्ड के वार्ड में भर्ती शहर के वार्ड 11 निवासी मो अफजल की पुत्री सहना खातून को उल्टी दस्त ठीक नहीं होने के बाद परिजनों ने उसे शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सहना को शुक्रवार से ही उल्टी दस्त शुरू हुआ लेकिन लोकल मेडिकल के दवा से ठीक नहीं हुआ तो उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। अस्पताल में सलाईन लगाया गया है इलाज जारी है, सुधार हो रहा है। पस्तपार वार्ड दो निवासी सूरज पोद्दार की पत्नी हीरा देवी को उल्टी दस्त होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। एक दिन पहले से उसे उल्टी दस्त शुरू होने की बात कही गई। बलुआ निवासी बलदेव यादव की पत्नी सुनीता देवी को उल्टी दस्त होने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार से ही लगातार उल्टी दस्त हो रहा है। सुधार नहीं होता देख उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुखासन वार्ड एक निवासी हीरा देवी को भी उल्टी दस्त होने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। इमरजेंसी वार्ड में मौजूस चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.दिवाकर कुमार ने कहा कि सुबह से शाम चार बजे तक उल्टी-दस्त और बुखाड़ क करीब 30 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। जिसमें आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। जेनरल वार्ड, शिशु वार्ड में डॉक्टर मरीजों से घिरे रहे। डॉ.प्रशांत कुमार ने कहा कि मौसम में बदलाव कभी ठंडा कभी गर्मी के कारण लोग बीमार हो रहे है। मौसम के बदलाव के समय लोगों को खान-पान में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस समय किसी तरह की परेशानी हो तो नजदीकी अस्पताल में संपर्क करनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।