असम राइफल के जवान की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत
राजनगर के गोड़ियारी-रामपट्टी निवासी असम राइफल के जवान विश्वनाथ यादव का गुवाहाटी में निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था और ईलाज के दौरान 19 मार्च को...
राजनगर, एक प्रतिनिधि। राजनगर के गोड़ियारी- रामपट्टी निवासी असम राइफल के जवान विश्वनाथ यादव का गुवाहाटी (असम) में निधन हो गया। वे करीब 59 वर्ष के थे। एवं कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जानकारी अनुसार विश्वनाथ यादव 1986 में असम राइफल में भर्ती हुए थे। फिर योग्यता व कार्यकुशलता के बदौलत प्रमोशन लेकर नायब सूबेदार पद पर नौकरी कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद ईलाज के लिए आर्मी अस्पताल गुवाहाटी में भर्ती हुए थे। ईलाज क्रम में हीं 19 मार्च की रात विश्वाथ यादव का निधन हो गया। शनिवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव गोड़ियारी-रामपट्टी पहुंचा। जहां एसएसबी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर का सलामी दिया। साथ हीं राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।