पुलिस पर हमला करने के पांच आरोपित गिरफ्तार
बिस्फी पुलिस ने जानीपुर गांव के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो 2013 में पुलिस पर हमले में शामिल थे। आरोपितों में बिल्टू सहनी, राजू यादव, बच्चे यादव, रामप्रसाद सहनी और संतोष सहनी शामिल हैं। सभी...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 23 May 2025 12:12 AM

बिस्फी। बिस्फी पुलिस ने जानीपुर गांव के बिल्टू सहनी,राजू यादव,बच्चे यादव,रामप्रसाद सहनी,संतोष सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सभी आरोपितों पर वर्ष 2013 में पुलिस पर हमला कर एक अभियुक्त को छुड़ा लेने का आरोप है। आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।