इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा काे लेकर रखी जा रही पैनी नजर
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इंडोनेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जवानों की सघन पेट्रोलिंग और गहन जांच के बाद ही नागरिकों को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर...

जयनगर,एक संवाददाता। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडोनेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है। जवानो का बॉर्डर पर सघन पेट्रोलिंग जारी है। बॉर्डर के सभी बार्डर आउट पोस्ट पर दोनो देशों से आने व जाने वाले की गहन जांच के उपरांत इसपार से उसपार आने जाने दिया जा रहा है। आने जाने वालो की पहचान पत्र देखने के बाद आने जाने का परमिशन होता है। इधर जवानो ने सघन गश्ती कर रही है। ताकि कोई अवाछिंत व असमाजिक तत्व उसपार से इसपार आ नही सके। बॉर्डर पर जवानो की पैनी नजर है। मालूम कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुये आंतकी हमले के बाद से बॉर्डर, स्टेशन तथा बस स्टेन्डो पर गहन गश्ती किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान समेत एस एसबी के जवान भी अलर्ट पर है। तथा ट्रेनो व परिसर पर सुरक्षा को लेकर पैनी नजर रखे है। आरपीएफ प्रभारी गोविन्द सिंह ने बताया कि स्टेशन पर जवान अलर्ट पर है। एस एसबी के उप कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि इंडोनेपाल बॉर्डर पर जवानों की लगातार पेट्रोलिंग रहती है। पर पहलगाम आतंकी हमले के उपरांत बॉर्डर को हाई अलर्ट किया गया है। जवान अवाछिंत व असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे हुये है। बीओपी पर गहन जांच कर दोनो देश के नागरिकों को आने व जाने दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।