Murder of 21-Year-Old Bride Rinku Devi Allegedly for Dowry in Basopatti हत्थापुर: विवाहिता का मिला शव, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMurder of 21-Year-Old Bride Rinku Devi Allegedly for Dowry in Basopatti

हत्थापुर: विवाहिता का मिला शव

बासोपट्टी में 21 वर्षीय विवाहिता रिंकू देवी की दहेज़ के लिए हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 23 May 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
हत्थापुर: विवाहिता का मिला शव

बासोपट्टी,निज संवाददाता। बासोपट्टी थाना के हत्थापुर परसा पंचायत के मालिटोल में दहेज़ के लिए 21 वर्षीय विवाहिता रिंकू देवी की हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। पुलिस को घर में विवाहिता का शव मिला। बासोपट्टी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतका की मां हरलाखी थाना के करुणा गांव निवासी मंजुला देवी ने दहेज के लिए अपने पुत्री की हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। जिसमें मृतका के पति लक्ष्मण भंडारी, जेठानी सरिता देवी, ससुर धानिक लाल भंडारी, सास शैलो देवी, ननद प्रियंका देवी, संजीत भंडारी सहित अन्य को आरोपी बनाई है।

मृतका की एक साल पहले ही शादी हुई थी। इस मामले को लेकर मृतका के मां ने बासोपट्टी थाना पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें पुत्री को ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पति की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद से ही मृतका को ससुराल वालों द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित व तंग तबाह करने का आरोप लगाया है। अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।